हर साल हिजरी क़मरी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम के पहले जुमे को कर्बला के सबसे अल्पायु शहीद हज़रत अली असग़र की याद में हुसैनी शिशुओं का दिन मनाया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में माएं अपनी शिशुओं को एक ही प्रकार की पोशाक में लेकर एकत्रित होती हैं।
राजधानी तेहरान में मुसल्ला काम्पलेक्स में भव्य आयोजन हुआ जिसमें दसियों हज़ार संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अली असग़र महासभा की ओर से कराया जात है।
हज़रत अली असग़र इमाम हुसैन के बेटे थे। उन्हें दस मुहर्रम 61 हिजरी क़मरी को कर्बला में यज़ीदी सेना ने शहीद कर दिया था उस समय उनकी उम्र 6 महीने थी।